उत्तराखंड में विभाग ने हिमस्खलन को ले कर जारी लिया येलो और रेड अलर्ट…

 उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कड़ाके की सर्दी के लिए ख्यात फरवरी में मौसम विभाग ने पहाड़ पर तापमान बढ़ने और बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इसे लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी कर संबंधित जिलों के डीएम को अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक बारिश कम होने की वजह से ऐसी स्थिति आई है। थपलियाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री ज्यादा होने को लेकर मौसम विभाग ने येलो और रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और मिट्टी की नमी में कमी आ सकती है।

पांच जिलों के लिए चेतावनी: मौसम विभाग की ओर से 16 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक 16 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान आठ से दस डिग्री अधिक रहेगा। 17 से 19 फरवरी तक इन्हीं जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दस से 12 डिग्री अधिक रह सकता है।

ऐसी स्थिति में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। थपलियाल के मुताबिक, सभी संबंधित जिलों के डीएम को पूर्वानुमान के बारे में अवगत करा दिया गया है और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency