एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फैंस को अपनी बेटी माल्ती का दिखाया पूरा चेहरा..

बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने हुनर का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। हिंदी सिनेमा हो या अंग्रेजी, वह दोनों ही इंडस्ट्री में काफी फेमस नाम हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्मों, ब्रांड एनिमोली और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ न कुछ जानकारियां शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस काफी समय से उनकी बेटी माल्ती का पूरा चेहरा देखने के इंतजार में थे। अब प्रियंका ने उनकी यह विश पूरी कर दी है।

प्रियंका ने दिखाया माल्ती का पूरा चेहरा

‘देसी गर्ल’ के नाम से अपने इंडियन फैंस के बीच चर्चित प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिये माल्ती को जन्म दिया। 15 जनवरी,2022 को उनकी बेटी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। जब से फैंस को प्रियंका के बच्चे की जानकारी मिली, तब से वह उनकी बेटी को देखने के इच्छुक रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक साल बाद फैंस की विश पूरी करते हुए माल्ती का चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने दो फोटो माल्ती के साथ शेयर की है, जिसमें से एक में बेटी का चेहरा क्लियर नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘दिन हो तो ऐसा।’

‘निक की जिंदगी की दो खूबसूरत लेडीज’

फैंस ने माल्ती को पहली बार देख काफी तारीफ की है। कई लोगों ने उन्हें छोटा निक बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये कितनी प्यारी और सुंदर है बिलकुल अपने मम्मी-पापा की तरह।’ एक अन्य ने लिखा, ‘निक की प्यारी लेडीज (प्रियंका और माल्ती) हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।’

jagran

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने माल्ती की शक्ल फैंस को दिखाई है। इससे पहले वैलेंटाइन डे पर भी प्रियंका ने माल्ती की झलक दिखाई थी। प्रियंका ने माल्ती के साथ साइड पोज देकर बेटी की एक झलक फैंस को दिखाई थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency