आइए जानें मोठ का इस्तेमाल कर टेस्टी दाल बना की रेसिपी..

मोठ का इस्तेमाल कर टेस्टी दाल बना सकते हैं। यह लंच या डिनर के लिए परफेक्ट डिश है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 कप भीगी हुई मोठ की दाल, 1 टी स्पून जीरा, एक चुटकी हींग, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ टमाटर

विधि :

– मोठ दाल को ठंडे पानी से धो लें।

– प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को काट लें।

– एक पैन में तेल गरम करें, इसमें जीरा और हरी मिर्च चटकाएं।

– फिर प्याज़, अदरक और लहसुन भूनें, मसाले और नमक के साथ कटे टमाटर डालें।

– इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।

– अब मोठ दाल और पानी डालें।

– इसे 20 मिनट तक पकने दें, इसके बाद गैस बंद कर दें।

Related Articles

Back to top button