तमिलनाडु प्रकरण पर राबड़ी देवी ने दिया अपना रिएक्शन, कहा…

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा की खबर सामने आने पर बिहार में सियासी भूचाल की स्थिति बन गई है।  बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में पक्ष विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई।   इस बीच  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में एक अलग बयान दिया है। तमिलनाडु में हिंसा की खबरों को गलत बताते हुए राबड़ी देवी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है

बिहार विधान परिषद के कार्रवाई में भाग लेने पहुंची राबड़ी देवी ने तमिलनाडु प्रकरण पर अपना रिएक्शन दिया।  पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।  राबड़ी देवी ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई की बात सरासर गलत है।। वहां किसी की कोई पिटाई नहीं हुई।  मजदूरों की आपस में कुछ लड़ाई हुई थी उसे लेकर बीजेपी अफवाह फैला रही है।  राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा तेजस्वी यादव को बदनाम करने की साजिश कर रही है।  तेजस्वी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने उन्हें बुलाया तो जाना उनका फर्ज है।  वह तमिलनाडु गए थे।  इसलिए भाजपा उनको बदनाम करने के लिए हंगामा खड़ा कर रही है। 

राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकी।  उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को जलाना चाहती है।  इसीलिए गलत अफवाह फैलाकर राज्यों के बीच लड़ाई करवा रही है।  ऐसा करके बीजेपी न सिर्फ तेजस्वी यादव को बल्कि बिहार और बिहार वासियों को भी बदनाम कर रही है

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु के डीजीपी की रिपोर्ट झूठी है। विजय सिन्हा ने कहा की तमिलनाडु की हिंसा में दर्जन भर लोग के मारे जाने की सूचना मिल रही है। बिहार से एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु भेजा जाए जो सच्चाई की जानकारी लेगी। 

Related Articles

Back to top button