इन 3 तरीकों से आप अपने रूखे-सूखे, बेजान बालों को बना सकती है मुलायम…

शहद का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। सेहत के साथ ही ये खूबसूरती को निखारने के काम आता है। बेाजन, रूखे-सूखे बालों से निपटने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां बता रहे हैं 3 तरीके, जिनकी मदद से आप शहद को बालों में लगा सकते हैं। इसी के साथ ये भी जानिए कि कितनी बार शहद लगाया जा सकता है। 

न तरीकों से बनाएं शहद मास्क

1) एलोवेरा और शहद हेयर मास्क 
स्कैल्प पर मौजूद डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा फायदेमंद है। आप इसमें शहद को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए शहद, एलोवेरा जेल, दही और जैतून का तेल। इन सभी चीजों को एक कटोरी में मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट बनाए। अब इस मिश्रण से सर्कुलर मोशन में बालों और स्कैल्प की मसाज करें। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से साफ करें। इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। 

2)  मेयोनीज और शहद हेयर मास्क
ये बेहद सिंपल रेमेडी है जो बालों की ग्रोथ और हेल्थ को बढ़ावा देता है। इसे बनाने के लिए मेयोनीज, अवोकाडो, और शहद चाहिए। इसके लिए अवोकाड़ो के गूदे को एक कटोरी में निकालें और अच्छे से मैश करें। फिर मेयोनीज और शहद का एक स्मूद पेस्ट बनाएं और फिर इस मास्क को बालों और स्कैल्प पर कुछ देर के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से बालों को वॉश करें। आप माइल्श शैम्पू से बालों को धो सकते हैं। 

3) आलू और शहद हेयर मास्क
बालों के लिए आलू का रस फायदेमंद होता है। बालों की ग्रोथ के लिए आप शहद, अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंडे की जर्दी और शहद को आलू के रस के साथ मिक्स करें। फिर एक स्मूद पेस्ट बनाएं और इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू करें। इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।

शहद को बालों पर कितनी बार लगाएं?

शहद को शैंपू, कंडीशनर या बालों के तेल में एक इंग्रेडिएंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हफ्ते  में एक या दो बार शहद का हेयर मास्क लगा सकते हैं, जिससे यह आपके बालों पर 10-15 मिनट तक लगा रह सके। यह नारियल तेल, जैतून का तेल, जोजोबा तेल और दूसरे तेलों के साथ अच्छी तरह से काम करता है।

Related Articles

Back to top button