जानिए 15 अक्टूबर 2021 का राशिफल

आज के वक़्त में लोग राशिफल देखते हैं तथा अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 अक्टूबर का राशिफल।

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार के हालात में सुधार होगा। भवन या सम्पत्ति में बढोत्तरी हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। 

वृषभ राशि- मन में निराशा एवं असंतोष हो सकता है। पारिवारिक जिंदगी कष्टमय हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में इजाफा होगा। माता-पिता का साथ प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि- सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम एवं संतान पर भी ध्‍यान देने की आवश्यकता है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका एवं आपकी संतान का प्रभावित नजर आ रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम वक़्त है मगर कोई परेशान होने वाली बात नहीं है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क राशि- सेहत पर ध्‍यान देने की आवश्यकता है। थोड़ा अवसादग्रस्‍त रहेंगे। प्रेम एवं व्‍यापार की स्थिति लगभग-लगभग ठीक रहेगी। बजरंग बली की उपासना करें। महादेव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि- सेहत की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। प्रभु श्री विष्‍णु की उपासना करते रहें।

कन्या राशि:- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। 

तुला राशि:- सेहत के मामले में मध्‍यम स्थिति है। प्रेम एवं संतान के मामले में भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लगभग-लगभग सही चलेंगे। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।

वृश्चिक राशि:- मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयम रखे। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। प्रभु श्री की आराधना करे।

धनु राशि:- मन में दुःख एवं असंतोष हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि:- थोड़ा बचकर रहने की आवश्यकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम एवं संतान मध्‍यम गति से चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लगभग-लगभग सही चलेंगे। हरी वस्‍तु का दान करें।

कुंभ राशि:- मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। माता का साथ प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

मीन राशि:- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक तथा  शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency