पिता ने भांग खिला अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप किया…

बिहार के कैमूर जिले से पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। रामगढ़ थाना इलाके के एक गांव में हैवान पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को भांग की गोली खिलाई और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने डरते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। आरोपी कुछ महीने पहले ही एक केस में जेल से छूटकर बाहर आया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता को उसके पिता ने धोखे से रात में भांग की गोली खिला दी थी। नशीले पदार्थ का सेवन करने से पीड़िता होश-हवास खो बैठी। इसका फायदा उठाकर पिता ने उसके साथ रातभर बलात्कार किया। जब पीड़िता की नींद टूटी तो उसे दुष्कर्म का पता चला। 

पीड़िता डरे-सहमे और छिपते-छिपाते पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ थानाध्यक्ष रामकल्याण यादव ने बताया कि कुछ महीने पहले ही आरोपी आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पहले भी आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका है। 

Related Articles

Back to top button