दिल्ली के बदरपुर इलाके में हुआ बड़ा हादसा, पढ़े पूरी खबर

राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में देर रात एक 2 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने के बाद इमारत गिर गई। दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम था, जहां आग लगने की घटना हुई थी।

दिल्ली फायर सर्विस के एडीपी राजेश शुक्ला ने बताया, “मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद हैं। अभी कोई हताहत नहीं हुआ है और आग बुझाने का काम जारी है। आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए मलबे को हटाने की जरूरत है, लेकिन आग काबू में है और आगे कोई समस्या नहीं होगी।” 

Related Articles

Back to top button