पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के परिणाम जल्द करेगा घोषित..

पंजाब बोर्ड कक्षा 8 वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च 2023 को समाप्त हुई थी। पिछले साल PSEB के सरकारी सहायता प्राप्त संबद्ध और संबद्ध स्कूलों में आठवीं कक्षा का पास प्रतिशत 98.75 प्रतिशत रहा था।

पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के परिणाम जल्द घोषित करेगा। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स उपलब्ध कराने के बाद नतीजों की जांच कर सकेंगे। वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट को देखें तो पीएसईबी 8वीं कक्षा के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे। यह जानकारी, बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज मेहरोक ने मीडिया रिपोर्ट्स में दी है। इस आधार पर स्टूडेंट्स आठवीं कक्षा के परिणाम इस महीने के अंत में चेक कर पाएंगे। 

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा  

पंजाब बोर्ड कक्षा 8 वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च, 2023 को समाप्त हुई थी। पिछले साल, PSEB के सरकारी सहायता प्राप्त, संबद्ध और संबद्ध स्कूलों में आठवीं कक्षा का पास प्रतिशत 98.75 प्रतिशत रहा था।

पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कक्षा 8 के परिणाम लिंक के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। 

बता दें कि पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के परीक्षा परिणाम भी अब जारी होने वाले हैं। इसी कड़ी में यूपी बोर्ड भी जल्द ही नतीजों को जारी करेगा। संभावना जताई जा रही है कि हाईस्कूल और इंटर के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकेंगे। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency