चलिए जानते हैं कौन है नंदिनी गुप्ता जो मिस वर्ल्ड के लिए करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व..

नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया गया। जबसे ये खबर सामने आई है तबसे लोग उनके नाम के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। चलिए जानते हैं कौन है नंदिनी गुप्ता।

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्हें बीती शाम ताज पहनाया गया। उनके साथ, दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनीं, तो वहीं मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं।

बीती रात मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया गया। जबसे ये खबर सामने आई है, तबसे लोग उनके नाम के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब हैं। हर कोई उनके नाम से स्क्रॉल कर रहा है और उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। बता दें, कि नंदिनी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं नंदिनी गुप्ता।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

19 साल की नंदिनी गुप्ता कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की है। मिस इंडिया संगठन के अनुसार, नंदिनी के जीवन में रतन टाटा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। नंदिनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “रतना टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और चैरिटी के लिए अधिकांश हिस्सा दान में देते हैं। लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और वो हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।” रतना टाटा के अलावा नंदिनी को प्रियंका चोपड़ा भी काफी प्रभावित करती हैं। मिस इंडिया का कहना है कि प्रियंका एक ब्यूटी क्वीन हैं, जो उन्हें उनकी असंख्य उपलब्धियों के कारण प्रेरित करती हैं।

जीत के बाद मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने नंदिनी की जीत के क्षण की एक तस्वीर साझा की, जिसमें कैप्शन दिया गया, “दुनिया – यह यहां है! नंदिनी गुपरा ने हमारे मंच पर विजय प्राप्त की है और अपने मैगनेटिज्म, चार्म, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है! हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते! हमें आपकी यात्रा पर और ताज हासिल करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है। आप हमेशा चमकती रहें! देवियों और सज्जनों, अपनी नई क्वीन, नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का स्वागत करें।

बता दें, नंदिनी ने सौंदर्य प्रतियोगिता का 59वां संस्करण जीत लिया। इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शामिल हुईं। मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया। सभी ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट्स कैरी किए। भूमि का ग्लैमरस अंदाज हर किसी का ध्यान खींचता दिखा।

वहीं नंदिनी ने अपने स्पेशल दिन के लिए ब्लैक ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना। मैचिंग हील्स, खुले वेवी बाल और शिमरी मेकअप के साथ उनकी स्माइल ने लुक को पूरा किया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency