जलोखर में हुई तेज बारिश से एक कच्चा मकान का लेंटर गिरने से गई बच्ची की जान, किशोरी घायल

कोतवाली के गांव जलोखर में सोमवार की रात हुई तेज बारिश से एक कच्चा मकान का लेंटर भराकर गिर गया। मलवे में दबकर एक किशोरी घायल हो गई। चीखने की आवाज सुनकर आसपास ग्रामीण आ गये। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलवे में दबी किशोरी को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

गांव जलोखर निवासी यतींद्र पाठक उर्फ पप्पी का कच्चा मकान है। रोज की भांति सोमवार की रात वह परिवार समेत सोने चले गये। रात्रि लगभग एक बजे कच्चे मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया। मकान का लिंटर गिरने से बरामद में सो रही यतींद्र की पुत्री प्रिया पाठक मलवे में दब गई। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने गृहस्वामी के साथ कड़ी मशक्कत के बाद मलवे में दबी प्रिया को बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त यतींद्र पाठक ने बताया कि मकान गिरने से उसकी गृहस्थी का सारा सामान दब गया है। ग्रामीणों ने पीडि़त को मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है। 

इटावा : थाना बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरा रैवाड़ी में कच्चा मकान गिर जाने से पूरा परिवार उसमें दब गया जिसमें चार साल के बच्ची की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पिता व पुत्र को सकुशल निकाल लिया गया। गांव निवासी लक्खाराम बघेल सो रहे थे तभी रात्रि में उनका कच्चा मकान अचानक गिर गया। जिससे पूरा परिवार उसी में दब गया। लक्खाराम की चार वर्ष की बेटी अल्का की मौत हो गई जबकि पत्नी उमादेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लक्खाराम व उसके पांच वर्षीय पुत्र शिवा को ग्रामीणों ने निकाल लिया। वह सकुशल बच गये। उमादेवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लक्खाराम ने बताया कि पक्के मकान के लिए उन्होंने आवेदन किया था लेकिन उन्हें नहीं दिया गया। जांच करने आये कर्मचारी ने उन्हें अपात्र घोषित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency