दिल्ली में अज्ञात लोगों ने एक महिला को गोली मारकर की हत्या, बिंदापुर में युवती को मारा चाकू…

नजफगढ़ के राम बाजार में स्थित एक दुकान में आज सुबह-सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। पता चला कि एक बुजुर्ग महिला कैलाश (62) और उसकी बेटी वंदना (32) को गोली मारी गई है। जिस दुकान में गोली चली है, वह जूते चप्पल की है। प्रॉपर्टी विवाद में गोली मारी गई है। बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जबकि उसकी बेटी को गोली हाथ मे लगी है। उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



मामले की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और क्राइम की टीम छानबीन के लिए पहुंच गई है। द्वारका जिला के एडिशनल डीसपी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गोली राजीव गुलाटी नाम के सख्स द्वारा गोली चलाई गई है। लोगों का कहना है, की गोली चलाने के बाद वह मौके से फरार हो गया है। गोली चलने का कारण प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि द्वारका जिला के डीसीपी ने की है।

वहीं, बिंदापुर इलाके में भारत गार्डन मेन मटियाला रोड पर 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। युवती के शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान मिले हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency