यूपी में माफियाओं पर एक्शन जारी, सुलतानपुर में जिला प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी राकेश यादव की करोड़ों की जमीन हुई कुर्क

यूपी में माफियाओं पर एक्शन जारी है। योगी सरकार के निर्देश पर जीरो  टॉलरेंस  नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुलतानपुर में जिला प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी राकेश यादव की करोड़ों की जमीन कुर्क कर ली। राकेश जेल में बंद है। उस पर हत्या, लूट के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।

राकेश यादव पुत्र महावीर यादव बल्दीराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव का निवासी है। उसका नाम जरायम की दुनिया में उस समय तेजी से उभरा जब हेमनापुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान पति सुरेश यादव की हत्या में उसका नाम आया। प्रधानी के वर्चस्व की जंग को लेकर गांव के ही सुरेश यादव से दुश्मनी थी। सरेआम वलीपुर बाजार में ही करीब आधा दर्जन बदमाशों ने सुरेश को गोलियों से भून दिया था।

जिलाधिकारी के आदेश संख्या 11, 2022 के तहत एसडीएम  बल्दीराय महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गैंगस्टर अधिनियम 141 के तहत राकेश यादव पुत्र महावीर यादव की गाटा संख्या 2182 में निर्मित भवन तथा गाटा संख्या 217 के. 007 हेक्टेयर भूमि को कुर्क कर दिया।  सीओ रमेश, एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency