उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू होने से महज दो दिन पहले एक बार बढ़ने लगी टेंशन, जानें वजह

उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू होने से महज दो दिन पहले एक बार टेंशन बढ़ने लगी है। केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चार धाम यात्रा रूट पर वाले जिलों में मौसम ने फिर से यूटर्न लिया है। आसमान में बादल छाए होने पर बारिश के बाद बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है। तपती गर्मी के बीच एक ओर जहां उत्तराखंड में लोगों को बारिश से राहत मिली है, तो दूसरी ओर यात्रा रूट पर खराब मौसम से तीर्थ यात्रियों  की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), यूपी (UP), एमपी (MP),  सहित देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए खराब मौसम यात्रा में खलल डाल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड में 19 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। 

आपको बता दें कि गंगोत्री, और यमुनोत्री धामों के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुल रहे हैं। चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही तीर्थ यात्री उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड में 19, 20 और 21 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री, और यमुनोत्री धाम, चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम , और रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद व गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी है। उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग की ओर से सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency