मसूर दाल से बने फेस पैक त्वचा के लिए एक बेहतरीन केमिकल रहित क्लींजर का काम करते हैं, जानें इसे फेस पैक बनाने का तरीका

चेहरे की चमक फीकी पड़ने पर लुक खराब हो जाता है। स्किन की रंगत को बरकरार रखने के लिए टाइम टू टाइम स्किन केयर रूटीन फॉलो करने की जरूरत होती है। स्किन की खूबसूरती मेंटेन करने के लिए आप मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दाल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मसूर दाल से बने फेस पैक त्वचा के लिए एक बेहतरीन केमिकल रहित क्लींजर का काम करते हैं। यहां देखिए इसे फेस पैक बनाने का तरीका।

मसूर दाल और शहद  

मसूर दाल में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। इसी के साथ शहद भी स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मुंहासों को भी रोकता है। इन दोनों चीजों का पैक बनाने के लिए एक चम्मच मसूर दाल का पाउडर लें और फिर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। दोनों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें फिर साफ चेहरे पर लगाएं। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर चेहरे को धोएं और थपथपा कर चेहरे को सुखा लें। 

मसूर दाल और गेंदे का फूल

गर्मी के मौसम में स्किन डल और बेजान हो जाती है। इस तरह की स्किन पर आप मसूर दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा को फिर से चमकदार और बेदाग बनाने के लिए आप स्किन पर इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच मसूर दाल और ताजे गेंदे के फूल लें। फिर गेंदे के फूलों को पीसकर मसूर दाल के साथ रात भर के लिए भिगो दें, पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह इस मिश्रण को एक गाढ़े पेस्ट में पीस लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 30 मिनट बाद जब ये पैक सूख जाए तो इसे धो लें।

मसूर दाल और बादाम का तेल 
 
इस पैक को बनाने के लिए मसूर दाल पाउडर में दूध, हल्दी, और नारियल का तेल मिलाएं। स्मूद पेस्ट तौयार हो जाने के बाद इले चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे 2 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धीरे-धीरे स्क्रब करते हुए धो लें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency