अमेरिका के पेंसिलवेनिया में दिवाली को नेशनल हॉलिडे घोषित कर दिया गया है…

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में दिवाली को नेशनल हॉलिडे घोषित कर दिया गया है। अब यहां दिवाली के मौके पर आधिकारिक छुट्टी दी जाएगी। पेन्सिलवेनिया के सीनेटर निकिल सावल ने बुधवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। पेन्सिलवेनिया स्टेट के सीनेट ने सहमति से यह फैसला लिया है। उन्होंने हिंदुओं के त्योहार दिवाली को नेशनल हॉलिडे के रूप में मान्यता दे दी। 

बता दें कि पेन्सिलवेनिया वह प्रांत है जहां लगभग 2 लाख दक्षिण एशियाई लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। निकिल ने कहा कि दिवाली के त्योहार को आधिकारिक रूप से हालिडे घोषित कके हम आपसी भाईचारा बढ़ाना चाहते हैं इसके अलावा संस्कृतियों का तालमेल मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हर साल रोशना का त्योहार दिवाली यहां लोगों के घरों, मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर मनाया जाता है। 

उन्होंने कहा, यह अंधेरे को मिटाकर रोशन फैलाने का त्योहार है इसलिए इसे आधिकारिक पहचान देना जरूरी था। बता दें कि सीनेटर ग्रेग रोथमैन और निकिल सावल ने ही इसे आधिकारिक नेशनल हॉलिडे बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन 14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम माता सीता सहित अयोध्या वापस लौटे थे। 

श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी के रूप में दीपों का त्योहार मनाया जाता है। वाइट हाउस में भी दिवाली का दिया जलाया जाता है और राष्ट्रपति लोगों को बधाई देते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency