एससीओ देशों आतंकवाद को नियंत्रण करने के लिए एक सुर में उठाई आवाज…

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देश शुक्रवार को सर्वसम्मति से आतंकवाद की निंदा की। साथ ही, उनहोंने आतंकवाद को नियंत्रण करने के लिए एक सुर में आवाज उठाई। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि इस साल एससीओ के अध्यक्ष के रूप में भारत एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा।

आतंकवाद के खिलाफ एससीओ देश हुए एकजुट

अरामाने ने शुक्रवार को एससीओ के  रक्षा मंत्रियों की बैठक  27 अप्रैल को शुरू हुई थी और इसमें सभी सदस्य देशों – मेजबान भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

रक्षा मंत्री ने आतंकवाद को लेकर दी कड़ी चेतावनी

इससे पहले, बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान, चीन, रूस समेत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी सदस्य देशों का आह्वान किया है कि वो आतंकवाद के खिलाफ एक साथ मिल कर लड़ाई शुरु करें। रक्षा मंत्री

ने कहा क‍ि हर तरह के आतंकवाद को खत्म करने और आतंकवादी गतिविधियों को फंड उपलब्ध कराने वालों की जवाबदेही तय करने के लिए सामूहिक कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर तरह का आतंकवाद या इसको मदद करना मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके साथ शांति व समृद्धि स्थापित नहीं हो सकती।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency