अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुष्कर्म मामले में तीसरे दिन भी सुनवाई जारी

मैनहट्टन की संघीय अदालत में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुष्कर्म मामले में तीसरे दिन भी सुनवाई जारी रही। इस दौरान ट्रंप के वकील की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में लेखिका और पूर्व स्तंभकार ई जीन कैरोल ने कहा कि उस दौरान वह चिल्लाई या नहीं यह मायने नहीं रखता। ट्रंप ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

उन्होंने कहा कि वह काफी डर गई थीं। कैरोल ने वकील से कहा कि लोग हमेशा पूछते हैं उस समय वह क्यों नहीं चिल्लाई, लेकिन ऐसे हालात महिलाओं को चुप करा देते हैं। उसने वकील टैकोपिना के उस आरोप का भी विरोध किया, जिसमें कहा गया था कि उसने यह आरोप वर्ष 2019 में प्रकाशित अपनी जीवनी की बिक्री बढ़ाने के लिए लगाया है।

न्होंने कहा कि वर्ष 2017 में एक हालीवुड निर्देशक के खिलाफ आरोप लगने के बाद कई महिलाएं सामने आईं, जिससे उन्हें भी हिम्मत मिली।

चुनाव जीता तो अभियोजकों की जांच कराऊंगा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने मैनचेस्टर में चुनाव कैंपेन के दौरान गुरुवार को कहा कि अगर वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं, तो वह न्याय विभाग को कट्टरपंथी काउंटी और राज्य अभियोजकों की जांच का आदेश देंगे। उन पर ट्रंप ने बिना साक्ष्य के कंजरवेटिव को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका पिछड़ता जा रहा है। इस वर्ष पहले तीन महीनों के दौरान आर्थिक विकास की गति नाटकीय रूप से धीमी हुई है। इस चुनाव में आपको ताकत या कमजोरी, सफलता या असफलता, सुरक्षा या अराजकता, शांति या संघर्ष और समृद्धि या तबाही के बीच चुनाव करना है।

ज्यूरी के सामने पेश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस

अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेंस वर्ष 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने के प्रयास मामले में ट्रंप के खिलाफ सुनवाई कर रही ज्यूरी के सामने पेश हुए। वह कोर्ट में सात घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे। इससे पहले बुधवार को पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस की गवाही ट्रंप टीम द्वारा रोकने के प्रयास को संघीय अदालत ने खारिज कर दिया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency