उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी को लेकर अलर्ट…

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी को लेकर अलर्ट। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में नॉन-टीचिंग कटेगरी के अंतर्गत ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (10/2022-2023) के अनुसार डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, इंटर्नल ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट/एकाउंट्स ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), सिस्टम मैनेजर व अन्य के कुल 60 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 3 मई 2023 को समाप्त होने जा रही है।

BHU Recruitment 2023: काशी हिंदू विश्वविद्यालय सरकारी नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

बीएचयू द्वारा विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, bhu.ac.in पर करियर सेक्शन में उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ग्रुप ए पदों के लिए 1000 रुपये और ग्रुप बी पदों के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

BHU Recruitment 2023: काशी हिंदू विश्वविद्यालय भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

बीएचयू द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक सिस्टम मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक या कंप्यूटर साइंस में एमएससी या एमसीए न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, सम्बन्धित कार्य का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। अन्य पदों के लिए जरूरी योग्यता व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

Related Articles

Back to top button