होमगार्ड जवानों की चार राइफलों में से बीती रात तीन राइफल और 90 कारतूस हुए गायब..  

खगड़िया के अलौली अंचल कार्यालय से होमगार्ड जवानों की चार राइफलों में से बीती रात तीन राइफल और 90 कारतूस गायब हो गए हैं। घटना के बाद सनसनी फैल गई है। राइफल चोरी की पुष्टि खगड़िया होमगार्ड के कमांडेंट अनुज कुमार ने की है। ‌

बिहार के खगड़िया जिला में अंचल कार्यालय से होमगार्ड जवानों की राइफल चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार सुबह अंचल कार्यालय से तीन राइफल और बड़ी सख्या में कारतूस गायब होने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। 

बताया जा रहा है कि जिले के अलौली अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवानों की चार राइफलों में बीती रात तीन राइफल और 90 कारतूस की चोरी हो गई है। घटना के बाद सनसनी फैल गई है। ‌खगड़िया होमगार्ड के कमांडेंट अनुज कुमार ने राइफल चोरी की पुष्टि की है। ‌

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच पड़ताल बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अलौली अंचल कार्यालय की सुरक्षा में राइफल धारी होमगार्ड जवान नियुक्त हैं। वहीं पर उनके रहने की भी व्यवस्था है। उनके कमरे से हथियार की चोरी हुई है।

वहीं, खगड़िया पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने बताया कि अलौली पुलिस द्वारा घटना की छानबीन और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं। घटना का उद्भेदन और राइफल बरामद हेतु उनके नेतृत्व में संदिग्धों के विरुद्ध छापेमारी जारी है I

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency