दिल्ली में हुए कथित आबकारी नीति घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने आज प्रेस वार्ता कर किया बड़ा दावा

जिस आबकारी घोटाले के आराेप में मनीष सिसोदिया का उपमुख्यमंत्री का पद चला गया है और 26 मार्च से वो जेल में हैं। आम आदमी पार्टी ने इस घोटाले की सच्चाई से पर्दा उठाने का दावा किया है। आप नेता व कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शराब घोटाले पर रविवार दोपहर कहा कि छह माह से ईडी और सीबीआइ शराब घोटाले की जांच कर रही है।

पहला आरोप है कि शराब कारोबारियों से 100 करोड़ लिए गए, उसे आम आदमी पार्टी ने गोवा में खर्च किए। इस मामले में आरोपी राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी है और 85 पेज का आर्डर दिया है, इस आर्डर से साफ हो रहा है कि इस मामले में एक भी पैसे का घोटाला नहीं हुआ है।

ईडी ने पहले 100 करोड़ का आरोप लगाया, इसके बाद ईडी 30 करोड़ प आ गई है।आरोप में कहा गया कि राजेश जोशी ने यह पैसा गोवा में पहुंचाया।इस पर कोर्ट ने कहा है कि इसका भी कोई प्रमाण नहीं मिला है।कह गया कि पैया हवाला के माध्मय से पर्चियों के माध्यम से लिया गया है।कोर्ट ने कहा है कि इसका कोई सुबूत ईडी के पास नही है।

“नहीं हुआ कोई घोटाला”

दूसरा आरोप है कि 100 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में खर्च किया गया है। ईडी ने पूरी जांच कर ली है। मगर पूरी जांच में उन्हें पता चला है कि गोवा चुनाव में केवल 19 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके बाद अब भाजपा को माफी मांगनी चाहिए, भाजपा एक साल से 100 करोड़ का आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि यह साल से पहले भाजपा ने 100 करोड़ का आरोप लगाया इसके बाद ईडी ने भी यही आरोप लगाया है। ईडी की कार्रवाई के बारे में इस तरह भी पता चलता है कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ दिए, मगर इस बारे में भी पता चलता है कि इसमें से सात फोन ईडी और सीबीआइ के पास ही हैं। कोर्ट की टिप्पणी के बाद साफ है कि कोई घोटाला नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency