आइए जानते हैं, शनि जयंती के दिन किन चीजों का सेवन करने से क्रोधित होते हैं शनि देव?

ज्योतिष पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 19 मई 2023, शुक्रवार के दिन शनि जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना गया है। साथ ही यह नवग्रहों में न्यायाधीश कहलाते हैं, जो जातक को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिस जातक की कुंडली में शनि प्रबल होते हैं, उसे जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं शनि कुदृष्टि से व्यक्ति को कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ता है। शनि जयंती के दिन व्यक्ति को पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं, शनि जयंती के दिन किन चीजों का सेवन करने से क्रोधित होते हैं शनि देव?

शनि जयंती के दिन ना करें इन चीजों का सेवन

  • ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि देव का प्रभाव शनि जयंती के दिन सर्वाधिक पड़ता है। इसलिए इस दिन दूध का सेवन ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध का संबंध शुक्र से है जो इच्छा के कारक हैं और शनि देव आध्यात्म से जुड़े हुए हैं। इसलिए दूध का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
  • ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि शनिदेव उग्र स्वभाव के हैं, इसलिए शनिदेव जयंती के तीखे पदार्थ का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस दिन लाल मिर्च का सेवन ना करें, अन्यथा जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को शनि देव के क्रोध झेलना पड़ सकता है।
  • शनि जयंती के दिन व्यक्ति को मांसाहार, तामसिक भोजन व मदिरा इत्यादि जैसे चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यह सभी राक्षसी प्रवृत्ति के खाद्य पदार्थ हैं और इसका सेवन करने से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। साथ ही शनि जयंती के दिन इन चीजों का सेवन करने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं और व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष का भय बढ़ जाता है।
  • शनि जयंती के दिन पूजा-पाठ के बाद मसूर दाल का सेवन करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि मसूर दाल का रंग लाल होता है और इसका संबंध मंगल ग्रह से है। इसके सेवन से व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का हो जाता है। ऐसे में शनि देव के क्रोध से बचने के लिए मसूर दाल का सेवन भूलकर भी ना करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency