आइए जानें एक्टर हर्षद चोपड़ा के 40वें जन्मदिन पर उनके कथित अफेयर्स के बारे में…

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा और अक्षरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों को ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन साथ देख अक्सर यह अनुमान लगाया जाता है कि दोनों रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब हर्षद का नाम उनकी को-स्टार के साथ जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी हर्षद का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। यहां देखिए पूरी लिस्ट… 

अदिति गुप्ता
हर्षद चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी। इस शो में हर्षद चोपड़ा के साथ अदिति गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि इस सीरियल की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। लेकिन, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नही की है।

सृति झा 
हर्षद चोपड़ा का नाम टीवी सीरियल ‘सौभाग्वयवति भव:’ एक्ट्रेस सृति झा के साथ भी जुड़ा था। यूं तो इंटरव्यू के दौरान हर्षद चोपड़ा ने सृति को अपना अच्छा दोस्त बताया था। लेकिन, कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि हर्षद चोपड़ा और सृति झा रिलेशनशिप में थे और दोनों का ब्रेकअप एक्टर के दोस्त कुणाल करण कपूर की वजह से हुआ था। हर्षद को शक होने लगा था कि सृति झा उनके साथ रिलेशनशिप में होने के बाद भी कुणाल करण कपूर के नजदीक जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं हुई है।

जेनिफर विंगेट
हर्षद चोपड़ा का नाम उनकी ‘बेपनाह’ की को-स्टार जेनिफर विंगेट के साथ भी जुड़ा था। दोनों की केमिस्ट्री को शो में इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि लोगों प्रणाली राठौड़ की ही तरह हर्षद का नाम जेनिफर के साथ भी जोड़ना शुरू कर दिया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency