उत्तराखंड के विभागों में रिटायर अफसर-कर्मचारियों को बांटी जा रही नौकरियां…

उत्तराखंड में भले ही युवा बेरोजगार रह जाएं, युवाओं को सालों तक नौकरी का इंतजार करना पड़े, लेकिन सरकारी विभागों में रिटायर्ड कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर रखा जा रहा है। हैरानी की बात है कि उत्तराखंड के विभागों में रिटायर अफसर-कर्मचारियों को नौकरियां बांटी जा रही हैं। राज्यपाल से भी इसकी शिकायत की है।

उत्तराखंड वन विकास निगम में 70 की उम्र तक वाले रिटायर अफसर-कर्मचारियों को नौकरियां बांटी जा रही हैं। वन निगम ने नियम विरुद्ध दस रिटायर लोगों को 30 से 60 हजार रुपये मानदेय पर दोबारा नियुक्त दी है, जिनमें से ज्यादातर की उम्र 65 से 70 साल तक है। जबकि, नियम अधिकतम 62 साल तक का है।

अब इसे लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वे इस मामले में अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी और शासन से भी शिकायत करने जा रहे हैं।
वन निगम में चहेतों को नौकरियां बांटने का सिलसिला जारी है। पहले भी यहां नियम विरुद्ध रिटायर कर्मचारियों को रखने का मामला सामने आया था, जिस पर नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने एमडी के सभी आदेश निरस्त करवा दिए थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency