देखिए, इंस्टेंट आम का अचार बनाने की रेसिपी…

दाल चावल हो या फिर सादा पराठा, सभी चीजों के साथ आम का अचार लाजवाब लगता है। वैसे तो ऑथेंटिक अचार बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप चाहें तो मेघना फूड मेजिक की रेसिपी से इसे तुरंत तैयार कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में जब भी अचार खाने का मन करें तो फटाफट एक कच्चा आम लें और यहां बताए गए तरीके से अचार बना लें। आप इस अचार को 2 से 3 दिन के लिए स्टोर कर सकती हैं। देखिए, इंस्टेंट आम का अचार बनाने की रेसिपी।

आम का इंस्टेंट अचार बनाने के लिए आपको चाहिए….

-कच्चे आम
– राई
– मेथी दाना
– हींग
– हल्दी पाउडर
– लाल मिर्च पाउडर
– नमक
– सरसों का तेल

कैसे बनाएं

इंस्टेंट अचार बनाने के लिए कच्चा आम लें और उसे अच्छे से धोकर, काट लें। फिर मेथी दाना और राई को सूखा भून लें। फिर इन्हें मिक्सर में पीस लें। फिर पीसे हुए राई और मेथी दाना के साथ हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को अच्छे से मिलाएं। अब इसमें गर्म तेल डालें। फिर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें कटा हुआ आम डालें और मिक्स करें ताकि आम में मसाला लग जाए। अचार तैयार है। इसे एक अच्छे जार में रखें और फिर फ्रिज में स्टोर करें। कुछ घंटों के बाद या अगले दिन इसका स्वाद बेहतर होगा। अगर आप 2-3 दिन से ज्यादा स्टोर करना चाहते हैं तो जार में थोड़ा और तेल डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button