मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने का लगाया अनुमान

राजधानी में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बुरा है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया है। इस दौरान लोगों को गर्मी और ज्यादा सताएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी में एक जुलाई तक मॉनसून पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 तथा 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई यानी बुधवार से तापमान में कुछ कमी देखने को मिलेगी। राजधानी में अगले कुछ दिन हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अगले चार से पांच दिन तेज हवाएं चल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency