दिल्ली-NCR, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया

दिल्ली-NCR, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्रैफिक जाम  की झाम की समस्या को दूर करने के लिए दो दिन तक वन वे व्यवस्था लागू की जाएगी। नीब करौरी कैंची मेले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। यह प्लान 14 और 15 जून के लिए लागू होगा।

इस दौरान पहाड़ से आने वाले वाहन खुटानी बैंड होकर हल्द्वानी पहुंचेंगे। वहीं कैंची धाम पहुंचने के लिए काठगोदाम से एचएमटी होते हुए भवाली मार्ग पर वन-वे व्यवस्था रहेगी। वापसी में श्रद्धालुओं को भवाली से ज्योलीकोट होते हुए आना होगा। तय रूट के इतर किसी को भी आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। 

एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस है। पुलिस ने दो दिनों के लिए रूट प्लान बनाया है। इसके तहत हल्द्वानी-अल्मोड़ा के बीच आवाजाही करने वाले सभी वाहन 14 जून दोपहर दो बजे से खुटानी मोड़, पदमपुरी-पोखराड़, कशियालेख-शीतलामौना, क्वारब होते हुए निकलेंगे। नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए वाहन रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency