बिहार से सामने आई एक हैरान करने वाली घटना, पढ़े पूरी खबर

बिहार राज्य पथ परिवहन के लहेरियासराय डिपो में एक महिला चार दिनों से भूखी पड़ी है। कर्मियों ने उसे ना सिर्फ कमरे से बाहर निकाल दिया है बल्कि, गेट में ताला मारकर चार जगहों पर लोहे के पत्तर से बेल्डिंग कर सील कर दिया है।

महिला अब दर-दर भटकने को विवश है। इंसाफ नहीं मिलने के कारण वह कमरे के बाहर एक चादर बिछाकर बैठी हुई है। अब तो कर्मी उसे मारने-पीटने की धमकी भी दे रहे हैं। महिला को परिसर से भगाने के लिए स्थानीय कर्मी तरह-तरह हथकंडे अपना रहे हैं।

मामले को लेकर पीड़िता ने लहेरियासराय सहित महिला थाने की पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता मोली देवी ने जो पुलिस को जानकारी दी है, उसे सुनकर सभी दंग है।

पीड़िता ने बताया कि लहेरियासराय डिपो में आउटसोर्स पर उसके पति विंदेश मिश्रा लेखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आरा जिला निवासी विंदेश मिश्रा डिपो के ही एक कमरे में रहते हैं। जिसमें उन्होंने भगवान को साक्षी मानकर मुझसे शादी किया।

कमरे पर लड़की लाने का आरोप

उन्होंने बताया कि इसके बाद सात साल से हम दोनों पति-पत्नी इस कमरे में रहते हैं। इस बीच उनके पति एक लड़की को कमरे में लेकर आए। इसका विरोध किया तो वो नाराज होकर मुझे प्रताड़ित करने लगा।

मोली देवी का आरोप है कि 13 जून को उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उनके पति फरार हो गए। इस बीच कार्यालय कर्मियों ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और ताला जड़ कर दोनों गेट के पल्ले के बीच लोहे का पत्तर लगाकर वेल्डिंग कर दिया। ऐसी स्थिति में अब उसके पास सिर छुपाने के लिए जगह भी नहीं बची है।

महिला का कहना है कि स्थानीय कर्मी लगातार धमकी दे रहे हैं। यहां से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि उसके पति ने घर वालों से छिपाकर शादी की थी।

महिला ने लगाया गर्भपात का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस बीच वह कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन उसके पति ने हर बार दबाव देकर गर्भपात करा दिया।

वहीं, लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पूरे मामले की जांच की गई है। इसमें स्थानीय कर्मियों की गलती भी सामने आई है। बहरहाल, पूरा मामला पति-पत्नी के होने के कारण महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पति की खोज जारी

उधर, महिला थानाध्यक्ष नूसरत जहां ने बताया कि पीड़िता के पति की खोज की जा रही है। कई कर्मियों से पूछताछ की गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

लेखा पदाधिकारी-महिला के संबंध से अनजान-क्षेत्रीय प्रबंधक

विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकरानंद झा ने बताया कि वे पटना में एक बैठक में शामिल हैं, पूरी जानकारी प्रधान सहायक देंगे।

इसके बाद प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखा पदाधिकारी और महिला के बीच में क्या संबंध है, इसकी तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कर्मियों के विश्राम गृह में लेखा पदाधिकारी रहते थे, जिसे क्षेत्रीय प्रबंधक की मौजूदगी में सील कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency