आज हम आपको बताने जा रहें लीची के बीजों के फायदे…

गर्मियों में मिलने वाली मीठी सी लीची की महक काफी अलग होती है। जिसे जूस से लेकर शर्बत, वाइन और आइसक्रीम में स्पेशल फ्लेवर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लीची तो लगभग सभी खाते हैं लेकिन इनके बीजों को निकालकर फेंक दिया जाता है। लेकिन इन बीजों के फायदे जानने के बाद आप भी इन्हें फेंकना बंद कर देंगे। हालांकि लीची में कुछ जहरीले तत्व भी पाए जाते हैं जिसे खाने से इंसान का ब्लड प्रेशर लो हो जाता है और वो कोमा में जा सकता है। इसलिए लीची के बीजों को सीधे ना खाकर अर्क और पेस्ट बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

लीची के बीज इन बीमारियों में फायदेमंद है

कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद
रिसर्च में पता चला है कि लीची के बीजों का अर्क कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करता है। इसके अर्क में कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही करने, सूजन को कम करने और बॉडी में ब्लड फ्लो को सही करने में मदद करता है। लीची के बीजों का अर्क सप्लीमेंट्स के तौर पर लेने पर दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

इंसुलिन रेजिस्टेंस को इंप्रूव करता है
लीची के बीज का अर्क इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। टाइप 2 डायबिटीज में इंसुलिन की कम मात्रा ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करती है। ऐसे में लीची के बीज इंसुलिन लेवल को सही रखता है। 

किडनी को प्रोटेक्ट करता है
डायबिटीज के मरीजों में अक्सर किडनी फंक्शन कम हो जाता है। किडनी की समस्या को ग्लाइसेमिक इंडेक्स के मैनेजमेंट के जरिए ही ठीक किया जा सकता है। लीची के बीज इन समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। 

Related Articles

Back to top button