सलमान खान और आयुष शर्मा की आगामी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का नया गाना इस तारीख को होगा रिलीज

सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा की आगामी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। पहले गाने को मिली अपार सफलता के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज होने वाला है। ‘भाई का बर्थडे’ गाने का हाल ही में निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। गाने का ट्रेलर ही बेहद दमदार नजर आ रहा है।

‘भाई का बर्थडे’ गाना आयुष शर्मा पर फिल्माया गया है। गाने में एक गिरोह के लीडर का जन्मदिन मनाते हुए दिखाया जा रहा है। गाने के ट्रेलर में आयुष शर्मा के देसी डांस मूव्स और उनका देसी अंदाज शानदार नजर आ रहा है। आयुष शर्मा स्टारर इस गाने की कोरियोग्राफी मुदस्सर ने की है। गाने का म्यूजिक भी बेहद आकर्षक लग रहा है। ये गाने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच छा जाने की उम्मीद जगा रहा है।

गाने का ट्रेलर सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए शयर किया है। इसके साथ ही इस पोस्ट में सलमान खान ने गाने की रिलीज की तारीख का एलान भी कर दिया है। सलमान ने ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘1 नवंबर की तारीख ‘भाई का बर्थडे’ के लिए सेव कर लीजिए।

‘भाई का बर्थडे’ सॉन्ग को हितेश मोदक ने कंपोज किया है। गाने के बैकग्राउंड वोकल्स साजिद खान ने दिए है। बता दें कि सलमान कान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ 26 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा के साथ टेलीविजन अभिनेत्री महिमा मकवाना भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency