शिमला: हिमाचल सरकार पर अभिनेत्री कंगना रणौत का बड़ा आरोप, बोली..

कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आपदा कोष संचालित नहीं हो रहा है। 50-60 बार पैसा देने का प्रयास किया लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए लोग आपदा कोष में दान कर रहे हैं। हिमाचल से होने के बावजूद कंगना की ओर से आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा था। इसी क्रम में कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आपदा कोष संचालित नहीं हो रहा है। 50-60 बार पैसा देने का प्रयास किया लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।

कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी वित्त टीम की बातचीत से जुड़े स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। साथ ही लिखा है कि मैं और मेरी वित्त टीम हिमाचल बाढ़ आपदा के लिए दान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार से आपदा कोष ऑपरेट नहीं हो रहा है। पूरे दिन 50-60 बार प्रयास करने के बाद मेरी टीम केवल कुछ राशि ही दान कर पाई और इससे अधिक दान नहीं हो पा रहा है, ‘बहुत शर्म की बात है’।

Related Articles

Back to top button