पूर्व विधायक अनिल दोहरे को श्रद्धांजलि देने कन्नौज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

कन्नौज की सदर विधानसभा से विधायक रहे अनिल दोहरे का गुरुवार को निधन हो गया। पूर्व विधायक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। कई दिनों से लखनऊ पीजीआई में उनका उपचार चल था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सपा प्रमुख आज पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कन्नौज पहुंचें।

पूर्व विधायक का शव कन्नौज ले जाया गया है। जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सुबह 9 बजे पहुंचें। पूर्व सपा विधायक अनिल दोहरे को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अनिल दोहरे के परिजनों से मुलाकात की।

अनिल दोहरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबी नेता रहे हैं। पिता पूर्व मंत्री बिहारी लाल दोहरे के निधन के बाद उनके बेटे अनिल दोहरे ने सियासती पारी की शुरूआत की थी। 2007 से 2022 तक लगातार वह सपा के टिकट से विधायक रहे। उनकी पत्नी सुनीता दोहरे 2012 में जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency