सुप्रीम कोर्ट में 13 अक्तूबर को होगी शरद पवार गुट की अर्जी पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट की एक याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है। उसने 13 अक्तूबर की तारीख सुनवाई के लिए तय की है। बता दें, शरद पवार गुट की याचिका में अजित पवार के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को निर्देश देने की मांग की गई है।

रामदेव की याचिका पर केंद्र से जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु स्वामी रामदेव की एक याचिका पर केंद्र और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जवाब मांगा है। दरअसल, रामदेव ने याचिका में कोविड-19 महामारी के उपचार में एलोपैथी के प्रभाव पर अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर विभिन्न राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक एफआईआर में सुरक्षा की मांग की है।

Related Articles

Back to top button