मजेदार चुटकुले…हंसते रहिये!

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहने के लिए इंसान को सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय और कभी भी हंस सकते हैं। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह कठिन समय भी आसानी से बीत जाता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला…

अर्ज है- रोज रोज वजन
नापकर क्या करना है,
एक दिन तो सबने मरना है,
चार दिन की है जिंदगी,
खा लो जी भर के,
अगला जन्म फिर 3 किलो से
शुरू करना है !

चिंटू- दो बातें हमेशा याद रखना
पिंटू- कौन सी भाई
चिंटू-हर इंसान उतना बुरा नहीं होता, जितना वह आधार कार्ड पर दिखता है
हर इंसान उतना अच्छा भी नहीं होता, जितना वह अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर दिखता है।

एक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से पूछा गया…
एक ऐसा वाक्य बताइए, जिसमें – दुविधा, जिज्ञासा,
डर, शांति, क्रोध और खुशी का आभास हो…
पुरस्कृत वाक्य था – मेरी पत्नी मुझसे बात नहीं कर रही है।

थप्पड मारने पर नाराज वाईफ से हसबेंड बोला-
“आदमी उसी को मारता है जिससे वो प्यार करता है।”
वाईफ ने हसबेंड को 2 थप्पड मारे और
बोली “आप क्या समझते हैं मैं आपसे प्यार नहीं करती”

वाईफ- प्लीज बाइक तेज ना चलाओ,
मुझे डर लग रहा है.
सरदार- अगर तुझे भी डर लग रहा है,
तो मेरी तरह आंखें बंद कर ले।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency