सिंघम अगेन: दीपिका पादुकोण बनीं लेडी सिंघम , सामने आया खतरनाक लुक

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर ने इसका अपडेट पहले ही दिया था। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई थी। और अब नवरात्रि के मौके पर डायरेक्टर ने लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण का लुक रिवील भी कर दिया है, जिस पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

साल 2022 में जब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज होने वाली थी। तभी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी ‘लेडी सिंघम’ का खुलासा किया था। उन्होंने बता दिया था कि दीपिका पादुकोण ही ‘सिंघम अगेन’ उनकी में लेडी सिंघम बनेंगी। देखा जाए तो अब तक उन्होंने जितनी भी मूवीज बनाई हैं, उसमें पुलिस का रोल एक्टर ने ही किया है। ये पहली बार है जब वो किसी एक्ट्रेस को पुलिस बनाकर अपनी फिल्म में ला रहे हैं।नवरात्रि के पहले दिन एक्ट्रेस का लुक रिवील हो गया है। एक फोटो शेयर कर रोहित शेट्टी ने मुहर भी लगा ही कि काम चालू आहे।

दरअसल, रोहित शेट्टी के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने भी दो फोटोज शेयर की है। दोनों में ही वो पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं। एक में तो वो गुंडे के बाल को एक हाथ के खींच रही हैं और दूसरे हाथ से उसके माथे पर बंदूर ताने हुए हैं और सामने एकदम मजेदार अंदाज में देख रही हैं। साथ ही माथे के एक हिस्से से खून भी बह रहा है। दिखाई दे रहा है कि जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माया गया है। वहीं, दूसरे में दीपिका पादुकोण के हाथ में सफेद रंग की पट्टी बंधी है। और वो बंदूक के साथ मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency