बिहार के दरभंगा में अंधाधुंध फायरिंग से तनाव, पुलिस ने आरोपी के घर को घेरा

बिहार के दरभंगा में रविवार की दोपहर फायरिंग की घटना सामने आई है। कादिराबाद क्षेत्र में हुई फायरिंग से सनसनी का माहौल बन गया है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने आरोपित के घर को भी घेर लिया है।

जिला मुख्यालय के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद में रविवार की दोपहर एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

घायल कादिराबाद निवासी तरुण पासवान और छोटू यादव को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

मौके पर आला अधिकारी
तनाव की सूचना के बाद मौके पर प्रभारी डीएम प्रतिभा रानी और एसएसपी अवकाश कुमार पहुंचे। इलाके में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। पांच राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है।

पुलिस व मोहल्ले के लोगों ने आरोपित के घर को घेर लिया है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency