यमुनानगर: डेंगू-चिकनगुनिया के मामलों में भारी बढ़ोतरी…

हरियाणा के यमुनानगर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। डेंगू के जहां 405 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। वहीं चिकनगुनिया के 371 मामले दर्ज किए गए हैं। यमुनानगर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू एवं चिकनगुनिया के केस पाए गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर कई सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों एवं सरकारी भवनों के अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए हैं।

डॉक्टर सुशीला सैनी ने बताया कि पिछले साल में आज की डेट तक 250 केस डेंगू के दर्ज किए गए थे जबकि अभी तक 405 केस सामने आए हैं। वहीं चिकनगुनिया के पिछले साल अब तक मात्र दो मामले सामने आए थे लेकिन अभी 250 मामले चिकनगुनिया के सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सैंपल लेने में भी तेजी लाई जा रही है। अभी तक 9646 सैंपल डेंगू के और 3368 सैंपल चिकनगुनिया के लिए गए हैं।

वहीं डिप्टी सीएमओ ने माना कि सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों एवं सरकारी भवनों में भी डेंगू के लारवा मिले हैं, जिस पर उन्हें नोटिस दिया जा रहा है, जो बार-बार इसका इंतजाम नहीं करता, उनके मामले बनाकर उपायुक्त कार्यालय में भेजे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button