केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा

करनाल में प्रदेश सरकार द्वारा एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस दौरान हरियाणा के 33 खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

एशियन खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कर्ण नगरी में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से कर्ण स्टेडियम में आज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में पदक विजेता 33 खिलाड़ियों के लिए मुख्य मंच के साथ अलग से मंच लगा है। दोनों मंचों को जर्मन हेंगर टेंट से सजाया गया जाएगा। इसके अलावा पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

करनाल डीसी के अनुसार
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि हाल ही में चीन में आयोजित 19वें एशियन खेलों में देश के खिलाड़ियों ने 107 पदक जीते हैं। जिनमें से 33 पदक हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते हैं। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency