बीजेपी नेता की नक्सलियों ने की गोली मारकर हत्या.. दो दिन पहले दी थी धमकी

पखांजुर से सटा हुआ जिला मोहला-मानपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद हर कोई हैरान है। मृत भाजपा नेता का नाम बिरझू तारम बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा कि भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर की गई है। उसे दो से तीन गोलियां मारी गई हैं। बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी। भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button