दहेज के लिए ताना देकर की मारपीट, पति पर केस दर्ज

मोहाली। जीरकपुर की रहने वाली पीड़ित विवाहिता के बयान पर एसएसपी के निर्देश के बाद महिला थाना पुलिस ने दहेज मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जतिन निवासी अंबाला कैंट के रूप में हुई है।

पुलिस को पीड़ित निधि अरोड़ा ने बताया कि उसकी शादी उक्त आरोपी के साथ जून, 2019 में हुई थी। शादी में उनके परिवार ने 45 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद पता लगा कि उनके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसके बाद उनके बीच काफी लड़ाई भी हुई। इसके बाद उनके पति और ससुर ने उन्हें दहेज के लिए मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी, जिसकी जांच डीएसपी (बच्चों और औरतों के खिलाफ अपराध) द्वारा की गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency