दिल्ली में प्रदूषण का कहर: लगातार खराब हो रही है दिल्ली की हवा…

दिल्ली व दिल्ली एनसीआर में हवा लगातार खरबा होती जा रही है। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा लगातार खरबा होती जा रही है। सोमवार को नवीनतम एक्यूआई 309 के साथ दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ी है। यहां भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है और सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई 322 है।

दिल्ली के आनंद विहार, हसनपुर डिपो, राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के आसपास की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जहां धुंध के चलते कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है।
नेहरू पार्क और तीन मूर्ति मार्ग के आसपास पूरी तरह धुंध छायी हुई है।

Related Articles

Back to top button