लॉरेंस बिश्नोई का ग्रुप चलाने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार!

जीरकपुर पुलिस ने रविवार सुबह जेल में बंद खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप चलाने वाले गुर्गे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की है। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था पर इस कोशिश में उसकी टांग टूट गई और अब वह अस्पताल में भर्ती है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ ​​मनी टोपी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में 7 मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) लंबे समय से वांछित गैंगस्टर मनी टोपी की तलाश कर रही थी। जीरकपुर सब-डिविजन पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। पिछले सप्ताह उसके बलटाना में छिपे होने की सूचना मिली थी पर पुलिस की छापेमारी की पता चलते ही वह वहां से भाग गया था।

पुलिस को शनिवार देर रात उसके जीरकपुर में होने की सूचना मिली। थाना सदर के एस.एच.ओ. सिमरजीत सिंह शेरगिल ने रविवार सुबह 2 बजे जाल बिछा कर उसे घेर लिया। टोपी ने भागने की कोशिश की पर गिरने के कारण उसकी टांग टूट गई। पूछताछ के बाद देर रात उसके पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। इस मामले की पुष्टि जिला मोहाली के एस.पी. ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि मीत बाउंसर हत्याकांड में मनी टोपी का नाम सुर्खियों में आया था।

Related Articles

Back to top button