हरयाणा: करंट लगने से एक ही परिवार के झुलसे 5 लोग…

भिवानी जिले के मुंढाल खुर्द गांव में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे करंट लगने से एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झूलस गए। जिनमें से दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल है। जिनका हांसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिनका सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

लेटर गीला होने के कारण चला गया करंट
नागरिक अस्पताल में मौजूद सोमबीर ने बताया कि उनके चाचा जोगिंद्र व श्याम गांव में अपना मकान बना रहे थे। पूरा मकान बनने के बाद उन्होंने रविवार को मकान का लेंटर लगाया था। लेंटर का काम परिवार के ही लोगों के द्वारा करवाया गया था। लेंटर का काम पूरा होने के बाद में सभी मजदूर लेंटर पर ही खड़े थे। करीब 11000 वाट की बिजली की तार काफी नीचे है और वह छत के संपर्क में आ गई। लेटर गीला होने के कारण उसमें करंट चला गया और जोर का धमाका हुआ। इस हादसे में परिवार के करीब पांच लोग बुरी तरह झूलस गए। करंट लगने के कारण 22 वर्षीय रवि व करीब 30 वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 24 वर्षीय अजय 20 वर्षीय नवीन व 45 वर्षीय जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हांसी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद भी मांगी
सिविल अस्पताल में मौजूद परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि घर के नजदीक से गुजर रही बिजली की तारों को ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से कह चुके हैं लेकिन अभी तक बिजली की तार ऊपर नहीं की गई है। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद भी मांगी है। परिजनों ने बताया कि मृतक अमित कुमार शादीशुदा है। जिसका अभी नवजात बच्चा है। मृतक रवि अमित कुमार का चचेरा भाई है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। नागरिक अस्पताल के रणजीत ने बताया कि रवि व अमित का चेकअप किया तो उन्होंने दम तोड़ दिया था। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency