लुधियाना में आग लगने पर धू-धू कर जली कपड़ा फैक्ट्री

पंजाब के जिला लुधियाना से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बाजवा नगर में सुबह करीब 6 बजे गारमेंट्स की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के पास से गुजर रहे राहगीरों ने आग की लपटों को देखा तो तुरंत फैक्ट्री मालिक को फोन किया। मालिक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर 6 गाड़ियों ने आग को बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। वहीं फैक्ट्री में बनने वाली स्कूल ड्रेस और मशीनरी पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल मौके पर पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button