हरियाणा: धान घोटाले को कवर करने वाले पत्रकार पर हमला…

हरियाणा में भारी मात्रा में धान का घोटाला सामने आया है। 2 दिनों में जांच टीम ने करीब 21600 क्विंटल धान घोटाले का खुलासा किया है। खबर छपने के बाद घोटालेबाज घबरा गए हैं। कार्रवाई के डर से कवरेज करने वाले हरियाणा के पत्रकार को आरोपियों ने निशाना बनाया है। आरोपियों ने पत्रकार पर हमला कर उसकी गाड़ी का सीसा तोड़ दिया।

हलांकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को काबू कर लिया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। गौरतलब है कि गुहला चीका की 2 राइस मिलों में हुए 21600 क्विंटल धान घोटाले को पत्रकार ने उजागर किया है।

Related Articles

Back to top button