जानिए हथेली की कौनसी रेखा बनाती है सरकारी नौकरी के योग?

हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई रहस्य छुपा होता है। कहते हैं कि हाथ की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं हमेशा रहती हैं और भविष्य के बारे में काफी सही संकेत देती हैं। हाथ की कुछ रेखाएं मनुष्य की नौकरी य व्यापार की भी जानकारी देता है। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी की तमन्ना रखता है तो उसके मन में बस एक ही सवाल कौंधता है कि क्या उसकी सरकारी नौकरी लगेगी या नहीं। वैसे तो कहते हैं कर्म के अनुसार ही हाथ की रेखाओं में बदलाव होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वो कौन सी रेखाएं और स्थितियां हैं जो सरकारी नौकरी मिलने का संकेत देती हैं। आइए जानते हैं-

आचार्य चाणक्य की इन बातों को रखेंगे याद, तो जीवन की हर मुश्किल होगी आसान
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत उठा हुआ हो और इस पर्वत पर बिना किसी रुकावट के सीधी रेखा बन रही हो तो सरकारी नौकरी का प्रबल योग बनते हैं।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा गुरु पर्वत की ओर जा रही हो तो ऐसा व्यक्ति एक बड़ा सरकारी अधिकारी बनता है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत पर त्रिभुज की आकृति बन रही हो तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी में उच्च पद मिलता है।
यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा से शाखा रेखा निकलती हुई बृहस्पति पर्वत की ओर जा रही हो तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावनाएं रहती हैं।
यदि भाग्य रेखा, जीवन रेखा को काटे और गुरू- शनि पर्वत के बीच से निकले तो ऐसे जातकों को भी सरकारी नौकरी मिलती है।
किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है तो उस व्यक्ति में कौशल और निपुणता भरी रहती है। ऐसे व्यक्ति को जीवनकाल के 30 वर्षों के अंदर ही कोई सरकारी नौकरी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button