भूकंप के झटकों से हिले हरियाणा के 2 जिले, तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.1 हुई दर्ज

हरियाणा में बार फिर से धरती हिली है। नेशनल सिस्मोग्राफी सेंटर के अनुसार प्रदेश के 2 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसमें झज्जर और रेवाड़ी शामिल हैं। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज हुई है। सोमवार की देर रात 9.53 बजे लोग जब अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय अचानक से सबकुछ हिलने लगा। जिसके बाद लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए। हलांकि किसी प्रकार के जान माल के हानि की सूचना नहीं है।

पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Related Articles

Back to top button