सीएम नीतीश ने नालंदा में सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा जिले के हिलसा के मई स्थित सरदार पटेल कॉलेज परिसर में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद सरदार पटेल कॉलेज के विज्ञान भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास तथा कार्यारंभ किया। उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनसे मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, डॉ. जीतेन्द्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, शक्ति सिंह यादव, ई. सुनील कुमार, राजीव रंजन, उषा सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद हीरा बिन्द एवं राजू यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency