उज्जैन फिर हुई शर्मसार कर देने वाली घटना, नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार

उज्जैन के झारड़ा में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बच्ची को टान पर रखा सामान उतारने के बहाने बुलाया था और फिर उसके साथ दरिंदगी की।

25 सितंबर 2023 को सतना की मासूम के साथ ऑटो चालक भारत सोनी द्वारा की गई दरिंदगी को अभी शहरवासी भूल भी नहीं पाए थे कि उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मासूम दरिंदगी का शिकार हो गई, जिसे उसका पड़ोसी टान पर रखा सामान निकालने के नाम पर अपने साथ घर ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पूरा मामला उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र का है जहां 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जिसे गांव का ही शादीशुदा युवक जीवन पिता रमेश बंजारा उम्र 22 साल घर में टान से सामान उतारने के बहाने ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद अर्धनग्न बच्ची रोते-चीखते हुए किसी तरह जान बचाकर दरिंदे के चंगुल से भागी व मां को घटना बताई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही व रातभर आरोपी की तलाश में दबिश दी। तब आरोपी दोस्त के यहां मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में की गई कार्रवाई
एएसपी देहात नीतेश भार्गव ने बताया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र सजा के लिए जल्द कोर्ट में चालान भी पेश करवाएंगे।

बालिका के पिता आए तो करवाया प्रकरण दर्ज
घटना के बाद दोपहर में करीब 12:30 बजे बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। उसे अर्धनग्न हालत में देख मां भी बुरी तरह घबरा गई। बच्ची ने रोते हुए बताया कि गांव के अंकल घर ले गए थे, मेरे कपड़े उतार दिए व खाट पर पटककर गंदा काम किया। बच्ची से दुष्कर्म का सुन मां ने खेत पर मजदूरी करने गए पति के आने का इंतजार किया। पति दोपहर में करीब डेढ़ से दो बजे घर आया तो पत्नी ने बताया कि हमारी बच्ची हैवानियत का शिकार हो गई। ये सुनते ही पिता बच्ची को लेकर झारड़ा थाने पहुंचा व घटना की जानकारी दी।

दुष्कर्म के मामले में एसडीओपी से लेकर थाना प्रभारी सीएम की सभा छोड़कर थाने दौड़े व महिला अधिकारी से बच्ची के वीडियोग्राफी बयान कराए। बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत अन्य धारा में केस दर्ज किया। एसडीओपी सुनीलकुमार वरकड़े ने बताया कि आरोपी ने नशे में अपराध करना स्वीकारा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मंगलवार को झारड़ा में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा थी, जिसके चलते गांव में लोग कम थे व दरिंदे ने इसी का फायदा उठाया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency