टोंक के नेशनल हाइवे पर दो डम्परों में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जलने से एक की मौत

टोंक के नेशनल हाइवे 52 पर बरौनी थाना क्षेत्र के मोटूका पुलिया के पास शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दरअसल पुलिया के पास दो डम्परों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक बाइक भी चपेट में आ गई। वहीं भिड़ंत के चलते दोनों डम्परों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक डम्पर चालक जिंदा जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवकों सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

पुलिस की सूचना पर मौके पर आई करीब 5 दमकलों ने एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद लगी आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने 3 क्रेनों की सहायता से जले हुए डम्परों को हाइवे से दूर करवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि घायलों को निवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गम्भीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शव को टोंक सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related Articles

Back to top button